Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: बारिश की भेंट चढ़ा पंजाब किंग्स और केकेआर का मुकाबला, दोनों को मिले एक-एक अंक

वहीं, कोलकाता की पारी में सिर्फ एक ओवर का खेल हो सका, जिसमें केकेआर ने बिना कोई विकेट खोए 7 रन बनाए। इस बेनतीजा मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इस तरह पंजाब के पास 11 अंक और केकेआर के 7 अंक हो चुके हैं।

27 Apr 2025

आईपीएल 2025: बारिश की भेंट चढ़ा पंजाब किंग्स और केकेआर का मुकाबला, दोनों को मिले एक-एक अंक

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 44वां मुकाबला बारिश की वजह से बिना नतीजे के रहा। कोलकाता के ई़डन गार्डन मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबल में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 201 रन बनाए। वहीं, कोलकाता की पारी में सिर्फ एक ओवर का खेल हो सका, जिसमें केकेआर ने बिना कोई विकेट खोए 7 रन बनाए। इस बेनतीजा मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इस तरह पंजाब के पास 11 अंक और केकेआर के 7 अंक हो चुके हैं।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तेज रनगति के साथ रन बनाने शुरू किए। दोनों के बीच 120 रन की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में प्रियंश 35 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। फिर कप्तान श्रेयश अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर 40 रन जोड़े तभी प्रभसिमरन आउट हो गए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 49 गेंदों 83 रन की पारी खेली। उनके बाद टीम का स्कोर 200 के पार जरूर पहुंचा लेकिन रनगति पहले के मुकाबले काफी कम रही। कप्तान श्रेयश 25 रन और जोश इंग्लिश 11 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर रन बनाने में विफल रहे। उन्होंने 7 रन बनाए। जबकि बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए मार्को यानसे भी कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए।

कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट चटकाए जबकि वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसल को 1-1 सफलता मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: बारिश की भेंट चढ़ा पंजाब किंग्स और केकेआर का मु
वहीं, कोलकाता की पारी में सिर्फ एक ओवर का खेल हो सका, जिसमें केकेआर ने बिना कोई विकेट खोए 7 रन बनाए। इस बेनतीजा मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इस तरह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News